फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Deoria Police initiative under Mission Shakti Abhiyan, raised awareness among women and girls

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति अभियान के तहत देवरिया पुलिस की पहल, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

Thu, 02 Apr 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Deoria Police initiative under Mission Shakti Abhiyan, raised awareness among women and girls
देवरिया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में बुधवार को जिले के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में थाना सुरौली की टीम ने उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकौली में छात्राओं और महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम में महिला उपनिरीक्षक ममता और उपनिरीक्षक पुद्दन प्रसाद शामिल रहे। वहीं, थाना रुद्रपुर की टीम ने ग्राम सहनकोट में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान उपनिरीक्षक अंकित, महिला आरक्षी रीता और कंचन ने हेल्पलाइन नंबरों व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। पुलिस टीमों ने डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थानों पर भी पंपलेट वितरित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed