फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demonstration held for action against SO and arrest of the accused

Siddharthnagar News: एसओ पर कार्रवाई व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 13 Feb 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Demonstration held for action against SO and arrest of the accused
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए जिला​धिकारी को ज्ञापन देने जाते सपा कार्यकर्ता। संवाद
सिद्धार्थनगर/तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम तालकुंडा के केवटलिया टोले में मारपीट में घायल कृष्णावती (49) की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को भी हंगामा हुआ।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में परिजनों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने डीएम शिवशरणप्पा से ढेबरुआ एसओ के विरुद्ध कार्रवाई और छूटे अभियुक्तों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम के आश्वासन के बाद परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। पोस्टमार्टम बाद शव के गांव पहुंचने पर वहां तनाव को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। परिजन देर शाम तक शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हुए थे। वहीं, घटना के बाद गांव के कई घरों में दो दिनों से चूल्हे तक नहीं जले है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के केवटलिया में आठ फरवरी को पड़ोसियों से हुई मारपीट में कृष्णावती (49) पत्नी लालजी गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत के बाद बुधवार को परिजन मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में लापरवाही के मामले में एसओ पर कार्रवाई होने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़ गए। उनके समर्थन में भारी संख्या में पहुंचे सपा नेता भी देर शाम तक पोस्टमार्टम हाउस पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगे नहीं माने जाने पर बुधवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। वहीं, बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर परिजन और सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
इसमें देर से प्राथमिकी दर्ज करने पर ढेबरुआ एसओ को निलंबित करने और मारपीट की घटना में छूटे छह अन्य आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। डीएम की तरफ से जांचकर जल्द कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद वह पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए।

इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, अमर सिंह चौधरी, उग्रसेन सिंह, जोखन चौधरी, इदरीस पटवारी आदि की मौजूदगी रही। एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed