फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demonstration demanded the dismissal of the Union Minister

प्रदर्शन कर केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की

Mon, 04 Oct 2021 10:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanded the dismissal of the Union Minister
कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
प्रदर्शन कर केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अंबावता और अराजनैतिक गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री को बर्दाश्त किए जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम उमेशचंद निगम को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने आरोप लगाया कि लखीमपुर खीरी जिले में किसानों पर केंद्रीय राज्यमंत्री के पुत्र ने वाहन चढ़ा दिया, जिससे कई किसानों की जान चली गई। इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त किया जाए। मंत्री के पुत्र की गिरफ्तारी की जाए और मुख्यमंत्री इस्तीफा दें।
विज्ञापन

कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, इंद्रजीत दुबे, शंभू साहनी, हरिश्चंद्र शुक्ल, उपेंद्र यादव, जवीउल्लाह, तपसी, विपत, राजाराम लोधी, जयराम यादव, नंदलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed