{"_id":"57a3782c4f1c1bb5602b946e","slug":"demands-continued-to-boycott-the-work-of-home-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर होमगार्ड्स का कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर होमगार्ड्स का कार्य बहिष्कार जारी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। विनियमितीकरण करने को लेकर होमगार्ड जवानों का कार्य बहिष्कार व विरोध प्रदर्शन कलेक्ट्रेट परिसर में चौथे दिन भी जारी रहा। मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने नारेबाजी की। शीघ्र कार्रवाई की मांग की। साथ ही 8 अगस्त से लखनऊ में आंदोलन को सफल बनाने की रुपरेखा तैयार की।
जिलाध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सभी होमगार्ड 7 अगस्त तक कार्य बहिष्कार व विरोध प्रदर्शन पर हैं। इसके बाद भी मांगों पर कार्रवाई न हुई तो 8 अगस्त से गांधी स्मारक पार्क लखनऊ में अमरण अनशन किया जाएगा। कहा कि सरकार होमगार्ड जवानों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। हाईकोर्ट व राज्यपाल के आदेशों का अनुपालन न होमगार्ड जवानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी होमगार्ड जवान एकजुट होकर मांगे पूरी न होने तक अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान विनोद कुमार त्रिपाठी, रामधीरज यादव, राममिलन यादव, चंद्रभूषण त्रिपाठी, रामनरायन यादव, चंद्रप्रकाश पांडेय, ओमप्रकाश, गोपाल यादव, शंकर यादव, बालकृष्ण, राम मनोहर, धनश्याम पाठक, पवन कुमार, विनोद तिवारी, राकेश कुमार, रमेश सिंह, रामप्रकाश मौर्य, तिलकराम, तेजराम आदि मौजूद रहे।