फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand to demolish the hotel where an attempt to rape a girl took place

Siddharthnagar News: जिस होटल में हुई थी बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, उसे गिराने की मांग

Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 01 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Demand to demolish the hotel where an attempt to rape a girl took place
सिद्धार्थनगर। शहर के एक होटल में बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास मामले में कार्रवाई के लिए ब्राह्ण महासभा, विश्व हिन्दू महासंघ और सर्वजन हित पार्टी ने कार्रवाई की मांग की है। इन संगठनों के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर होटल सीज करने एवं ध्वस्तीकरण की मांग की है। उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे जाने वाला ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी संजीव दीक्षित को सौंपा।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामनरायन चौबे, जिलाध्यक्ष सुधीर पांडेय उर्फ फरसा बाबा, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश महामंत्री अखंड प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार त्रिपाठी, धूप नारायण सिंह उर्फ राजन, अधिवक्ता इंदु कुमार सिंह, शिशिर मिश्र, इंद्रजीत दुबे ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। इनका कहना था कि शहर के होटल में परिवार के साथ गई बच्ची के साथ हुए हादसे के बाद लोग सहमे हुए है।
विज्ञापन

होटल मालिक की तरफ से धनबल की बदौलत घटना स्थल होटल को बचाने और मामले को दबाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने होटल सीज करने, उसके अभिलेखों की जांचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान आशीष पांडेय, आकाश दुबे, दिलीप मणि त्रिपाठी, अमरनाथ पांडेय, देवनारायण पांडेय, विपिन कुमार, महेंद्र उपाध्याय, दुर्गेश श्रीवास्तव, बृजेश पांडेय, उमाशंकर पांडेय, एसके मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed