{"_id":"6a19f42c0a27ee09f50bfe45","slug":"demand-for-increase-in-support-price-of-wheat-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159004-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गेहूं के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गेहूं के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी करने की मांग
Sat, 30 May 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 30 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
बांसी। पूर्व सांसद डाॅ. चंद्र शेखर त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किसानों के हित में गेहूं के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार किसानों से गेहूं की खरीद 2585 रुपया प्रति क्विंटल की दर से कर रही है जबकि मध्य प्रदेश सरकार अपने किसानों से 2625 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के किसानों को भी कम से कम समान दर पर भुगतान किया जाना चाहिए। पूर्व सांसद ने अपने पत्र में कहा कि किसानों को फसल उत्पादन के दौरान अनेक कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सिंचाई, खाद, बीज, डीजल और मजदूरी की बढ़ती लागत के साथ-साथ नीलगाय, बंदर, सूअर एवं छुट्टा पशुओं से फसलों को भारी नुकसान होता है। वहीं, सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, आगजनी और भारी वर्षा जैसी प्राकृतिक आपदाएं किसानों की समस्याओं को और बढ़ा देती हैं। उन्होंने कहा कि देश का पेट भरने वाला किसान यदि स्वयं आर्थिक तंगी और परेशानियों से जूझे तथा आत्महत्या करने को विवश हो जाए, तो यह कृषि प्रधान देश के लिए अत्यंत दुखद और चिंताजनक स्थिति है।
विज्ञापन