फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand for fresh tender for road construction

Siddharthnagar News: सड़क निर्माण का टेंडर नए सिरे से कराने की मांग

Fri, 21 Feb 2025 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Demand for fresh tender for road construction
पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव को पत्र देते विधायक विनय वर्मा। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। विधायक विनय वर्मा ने पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव मिलकर दिए शिकायती पत्र में उनके क्षेत्र में निर्माण के लिए स्वीकृत सड़कों के टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के बस्ती मंडल एवं जिले के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र की बदहाल सड़कों की मरम्मत विशेष मरम्मत एवं नई सड़कों के निर्माण की योजनाएं स्वीकृत की गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जिसमें अनियमितता की जा रही है। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया की तिथि स्थगित कर नए सिरे से नियमानुसार टेंडर कराने की बात कही है। विधायक ने प्रमुख सचिव को दिए शिकायती पत्र में बस्ती मंडल व जिले के चार अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उनसे सांठ-गांठ कर कतिपय ठेकेदारों द्वारा टेंडर पूल कराया जा रहा है। उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों की गुणवत्ता पर मिली शिकायतों टीएसी की उच्चस्तरीय जांच भी हुई थी।
विज्ञापन

जांच कमेटी को स्थलीय जांच में काफी कमियां मिली थी किंतु दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने उच्च स्तर पर अपने चहेते कथित ठेकेदारों को फिर ठेका दिलाने के लिए दूसरे फर्मों में कमियां निकाल कर उसे ब्लैक लिस्ट कर अलग कर दिया जाता है। और फिर अपने चहेते ठेकेदारों की ही फर्म को कार्य दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed