फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand for action against BSA of Badaun

Siddharthnagar News: बदायूं के बीएसए के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

Wed, 13 Sep 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against BSA of Badaun
-प्राशिसं आज देंगे जिलाधिकारी को ज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को दोपहर में जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर बदायूं जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग करेगा।

संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि बदायूं की बीएसए ने वहां के जिलाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। इससे पूरे प्रदेश के शिक्षक उद्वेलित हैं। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया है कि सभी जनपदों में बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा जिसमें जिलाध्यक्ष बदायूं के निलंबन को समाप्त करने व बीएसए बदायूं के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने संबंधी मांग सम्मिलित रहेगा। एक सप्ताह में कोई कार्रवाई न होने पर 20 सितंबर को प्रदेश भर से शिक्षक बदायूं में जुटकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed