फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Defect found in strong room, DIOS gave instructions for improvement

Siddharthnagar News: स्ट्रांग रूम में मिली खामी, डीआईओएस ने दिए सुधार के निर्देश

Fri, 09 Feb 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Defect found in strong room, DIOS gave instructions for improvement
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा निष्पक्ष और नकल विहीन कराने को लेकर डीआईओएस लगातार विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण में पं. भागीरथी सूर्यनाथ तिवारी इंटर कॉलेज ककरहवा में स्ट्रांग रूम पूर्ण रूप से न बनने पर नाराजगी जाहिर की। समय रहते पूर्ण करने के साथ ही भविष्य में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि पं. भागीरथी सूर्यनाथ तिवारी इंटर कॉलेज ककरहवा, श्रीदुर्गाजी पटेश्वरी इंटर कॉलेज पटनी जंगल, राजकीय इंटर कॉलेज दुल्हा सुमाली, नेहरू इंटर कॉलेज ककरहवा का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में चल रहे शिक्षण कार्य व परीक्षा के दृष्टिकोण से बने हुए स्ट्रांग रूम सीसीटीवी कैमरा लगने, स्ट्रांग रूम बनाए जाने, पेयजल सुविधा, विद्युत व्यवस्था, खिड़कियों को बंद करने जैसे कई जरूरी बिंदुओं की जांच की गई। उन्होंने बताया कि पं. भागीरथी सूर्यनाथ तिवारी इंटर कॉलेज ककरहवा में स्ट्रांग रूम का निर्माण अभी तक पूर्ण नहीं पाया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य को सख्त निर्देश देते हुए स्ट्रांग रूम को अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। भविष्य में लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी केंद्राध्यक्षों से बोर्ड परीक्षा से पहले खामियों को दूर कर लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed