{"_id":"5f624dc38ebc3e5cc572f2db","slug":"death-siddharthnagar-news-gkp3658138144","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
ससुराल में रह रहा था, सदर थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास में ससुराल में रह रहे युवक का शव छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के दुधवनिया गांव निवासी बृजेश वर्मा (26) पुत्र रमेश वर्मा की शादी सदर थाना क्षेत्र के सिसहलिया गांव निवासी प्रेमशंकर की बेटी के साथ हुई थी। ससुराल वाले नगर के कांशीराम आवास में रहते हैं। उनके साथ में बृजेश भी रहता था। उसका शव बुधवार शाम चार बजे आवास में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला। जानकारी मिलने पर ससुराल वालों उन्होंने ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतराया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसओ सदर आरबी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।