फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   death

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 17 Oct 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
death
उमेश त्रिपाठी (फाइल फोटो ) - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

पकड़ी शोहरतगढ़ मार्ग पर हुई घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ी। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी-शोहरतगढ़ मार्ग पर धनगढ़िया रेहरवा भट्ठा के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डफरा नानकार गांव निवासी उमेश त्रिपाठी (32) पुत्र गणेश प्रसाद त्रिपाठी क्षेत्र के ही पकड़ी चौराहे पर जनरल स्टोर की दुकान चलाता था। बुधवार की रात नौ बजे वह दुकान को बंद करके घर जा रहा था। पकड़ी-शोहरतगढ़ माग पर रेहरवा धनगढिय़ा भट्ठा के पास शोहरतगढ़ की तरफ से आ रहा अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे उमेश त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर व पैर में गंभीर चोट लगी थी। परिजन उसे सीएचसी शोहरतगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

-----------------------
करवाचौथ के एक दिन पहले ही उजड़ गया प्रीति का सुहाग
धर्मेश श्रीवास्तव
पकड़ी। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के डफरा नानकार गांव निवासी उमेश त्रिपाठी की सड़क हादसे में मौत से परिजन सदमे में है। वही, करवा चौथ के दिन पहले ही उसकी पत्नी प्रीति (28) का सुहाग उजड़ गया। उसकी डेढ़ वर्ष की मासूम बेटी के सिर से पिता का साया भी उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डफरा नानकार निवासी गणेश त्रिपाठी के तीन पुत्रों में उमेश त्रिपाठी सबसे छोटा था। उसकी शादी तीन वर्ष पहले संतकबीरनगर जिला के पिपरा बोरिंग गांव निवासी प्रीति से हुई थी। उसके पास एक मात्र डेढ़ वर्ष की मासूम बेटी उमिका है। शोहरतगढ़ अस्पताल से उसका शव घर आने पर हाहाकार मच गया। मां, भाई बहन तो सदमे में थी ही, पत्नी प्रीति रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी। घटना से अंजान मासूम बेटी की आंखें अपने पापा को खोज रही थी। इस बीच मौके पर पहुंचे एसआई शोहरतगढ़ रमाशंकर राय ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर भाजपा नेता सूर्य प्रकाश, चर्तुभुजी पांडेय, रोशन श्रीवास्तव, अपना दल के शिवचन्द भारतीय व रमेश त्रिपाठी समेत गांव के क्षेत्र के लोगों ने परिजनों को ढांढस बधाते हुए सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed