फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   death

संदिग्ध हाल में किशोर व किशोरी की मौत

Thu, 12 Sep 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
death
संदिग्ध हाल में किशोर व किशोरी की मौत
विज्ञापन

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सिरसिया गांव का मामला
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के सिरसिया गांव में गुरुवार को संदिग्ध हाल में एक किशोर व किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोग दबी जुबान से जहर खाने से मौत की बात कह रहे हैं। वहीं, मौत के बाद गांव में सन्नाटे का आलम है।
क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी ललित (17) पुत्र रामबेलास गुरुवार की सुबह अपने घर में गंभीर हाल में पाया गया। उधर, गांव की ही रहने वाली शीला (15) पुत्री परशुराम गांव के बाहर खेत में एक पेड़ के पास गंभीर अवस्था में मिली। लोगों को जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई तो एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन और ग्रामीणों का कहना था कि दोनों की मौत घर पर ही हो गई थी। जबकि परिजनों का कहना था कि मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है।
विज्ञापन

डॉक्टरों की माने तो जहर खाने से मौत हुई है। वहीं, अस्पताल से दी गई सूचना के आधार पर सदर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ जोगिया रामदरश आर्य ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी दोपहर में मिली थी। सदर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ मौत, कई संदेह पैदा कर रही
एक साथ ही एक दिन दोनों की मौत कई संदेह पैदा कर रही है। लेकिन कोई कुछ बोलेने को तैयार नहीं है। दबी जुबान से ग्रामीण केवल एक बात कह रहे हैं कि कहीं न कहीं कोई राज है। अगर पुलिस मामले की जांच करती है तो तथ्य जरूर सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed