फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Death of a young man who went to get rid of a quarrel, case of culpable homicide on four

झगड़ा छुड़ाने गए युवक की मौत, चार पर गैर इरादतन हत्या का केस

Sat, 06 Nov 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man who went to get rid of a quarrel, case of culpable homicide on four
झगड़ा छुड़ाने गए युवक की मौत, चार पर गैर इरादतन हत्या का केस
विज्ञापन

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। सदर थाना क्षेत्र के कोड़रा ग्रांट गांव के टोला सेयुवनिया और अहिरवनडीह के दो पक्ष में रुपये की लेनदेन के लिए बृहस्पतिवार रात विवाद हो गया। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंच एक युवक की पिटाई से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। एसपी के आश्वासन के बाद परिजन मान गए और शनिवार को शव का अंतिम संस्कार किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के धुसुरी गांव निवासी राम लखन उर्फ गाजे (32) की की शादी दस वर्ष पहले सदर थाना क्षेत्र के कोड़रा ग्रांट गांव के टोला सेखवनिया निवासी मोतीलाल की पुत्री से हुई थी। उसके ससुर का कोई पुत्र न होने के कारण वह सेखुवनिया में पत्नी के साथ रहते थे। उनके चचेरे साले संजय यादव वाराणसी में मिठाई बनाने का कार्य करते हैं। बगल के ही अहिरवनडीह निवासी संदीप को वह वाराणसी मजदूरी पर ले गए थे, जिनके करीब तीन हजार रुपये बाकी थे। दोनों दीपावली पर घर आए। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात संदीप चार लोगों के साथ संजय के घर बकाए रकम की मांग करने पहुंचे। वहां दोनो में झगड़ा हुआ, जिसमें संदीप व अन्य लोगों की पिटाई हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि संदीप बदले की भावना से फोन करके गांव से और लोगों को बुला लिया। फिर आरोपितों ने संजय के घर में घुस कर लाठी डंडे से पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंचे राम लखन को लाठी से चोट लग गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मारपीट में शामिल करीब आठ लोगों को पुलिस ने रात में ही हिरासत में ले लिया था। सदर कोतवाल केडी सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से परिजन नहीं थे संतुष्ट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्टि नहीं होने पर मृतक के भाई ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आश्वासन पर पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। मृतक रामलखन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई चोट या निशान न मिलने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। शनिवार को मृतक के भाई रविंद्र यादव ने ग्रामीणों के साथ शिकायती पत्र एसपी डॉ. यशवीर सिंह को देकर न्याय की गुहार लगाई। शिकायती पत्र देकर रविंद्र ने कहा जब तक आरोपितों पर हत्या का मुकदमा नहीं दर्ज होगा, शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। प्रकरण को सज्ञान में लेकर एसपी ने जांच कराकर न्याय का भरोसा दिया। उसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

गांव में तैनात रही पुलिस
पोस्टमार्टम होने के बाद शव का अंतिम संस्कार परिवार की ओर से न किए जाने की धमकी देने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। इसके सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, सीओ शोहरतगढ़ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, एसओ सदर केडी सिंह, एसओ यसवंत सिंह सहित क्यूआरटी टीम घुसरी बुजुर्ग गांव में पहुंच गई। लोगाें को समझा-बुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस टीम गांव में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed