{"_id":"5820ada54f1c1bc932b375b4","slug":"death-of-a-woman-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
पूरा गांव शोक में डूबा
- फोटो : अमर उजाला
कपिलवस्तु। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 2 में अज्ञात कारणों से लगी आग में महिला झुलस गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बर्डपुर नंबर 2 के होल्लहवा निवासी शफीकुद्दीन का विवाह 10 वर्ष पूर्व शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मोलवी महदेवा गांव निवासी खतीजा (30) के साथ हुआ था। रविवार को शफीकुद्दीन अपनी बहन के घर बंजरहवा गया था। खतीजा अपने कमरे में पुत्र नूर आलम, नजरे आलम व पुत्री महेशबां के साथ सोई थी। परिजनों के मुताबिक रात करीब 3 बजे अचानक खतीजा चीखने लगी। शोर सुन दूसरे कमरे में सो रहा देवर सुट्टूर पहुंचा तो खतीजा आग में जल रही थी।
किसी तरह आग बुझाकर खतीजा को परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। आग बुझाने की कोशिश में सुट्टूर का हाथ भी जल गया। कोतवाली निरीक्षक डॉ. डीएन सिंह के मुताबिक घटना संज्ञान में है, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।