{"_id":"646bb947028a7b9b5a046954","slug":"death-of-a-person-going-in-a-relatives-road-accident-siddharthnagar-news-c-7-1-177129-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रिश्तेदारी में जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रिश्तेदारी में जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत
Tue, 23 May 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर नगर पंचायत क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी एक व्यक्ति को सोमवार की सुबह में रिश्तेदारी में जाते समय बलरामपुर जनपद के गौरा-तुलसीपुर मार्ग पर चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में मचा कोहराम। मोहल्ले में छाया मातम।
क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के गोविंद नगर वार्ड मोहल्ला गोविंदपुर निवासी किसान जायसवाल (51) पुत्र ऋषिराज जायसवाल सोमवार की सुबह करीब पांच बजे बलरामपुर जनपद के हरैया अपनी रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। जब वह गौरा-तुलसीपुर मार्ग पर कैलासगढ़ के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही चार पहिया गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि किसान जायसवाल बाइक से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद किसान ने अपने फोन से हादसे की जानकारी घर पर दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल तुलसीपुर पहुंचाया। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें बलरामपुर के लिए रेफर कर दिया। बलरामपुर ले जाते समय रास्ते में किसान की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजन में चीख पुकार मच गई। इस हादसे को लेकर पूरे मोहल्ले में मातम छाया हुआ है। मृतक किसान जायसवाल खेती करके परिवार चलाते थे। वह अपनी पत्नी व चार बेटों प्रदीप (21), दीपक(20), रितेश(17), दुर्गेश(6) व एक बेटी नंदनी (12) के साथ घर पर रहकर खेती बाड़ी का काम करते थे। मृतक के भाई मनोज जायसवाल के अनुसार अभी किसी भी बच्चे की शादी नहीं हुई है। मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।