{"_id":"5e4973018ebc3ee5f748ea07","slug":"death-new-marrige-siddharthnagar-news-gkp341367569","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता की लाश
विज्ञापन
मोहाना थाना क्षेत्र के मोहाना बाजार की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाने के मोहाना बाजार में रविवार सुबह संदिग्ध हाल में एक नवविवाहिता की लाश कुंडे के सहारे फंदे से लटकती मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों की ओर से इस मामले में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहरा गांव के टोला हरपाल नगर निवासी शंभू ने अपनी बेटी सोनम उर्फ सोनी (20) की शादी 17 जनवरी को सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के मोहाला बाजार निवासी श्यामू सोनकर के साथ की थी। शादी में ही उसकी विदाई हुई थी। शनिवार रात अपने कमरे में सोई थी। सुबह कमरा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने देखा कमरे में छत की कुंडे के सहारे फंदे से उसकी लाश लटक रही थी। देखते ही देखते घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ मोहाना मनोज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वाले आए थे। उनके द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। वे कार्रवाई नहीं चाह रहे हैं।