{"_id":"5eaad7138ebc3e90a1757de8","slug":"death-in-mumbay-siddharthnagar-news-gkp349696984","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
डुमरियागंज थानाक्षेत्र के ग्राम जबजौवा निवासी था हसरतुल्लाह
अमर उजाला ब्यूरो
हल्लौर/बेवां। ग्राम जबजौवा निवासी हसरतुल्लाह (28) की बुधवार की देर शाम मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार हसरतुल्लाह मुुंबई में बेकरी में काम करता था और लॉकडाउन में वहीं फंस गया था। हसरतुल्लाह ही घर का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था। वह दो माह पूर्व ही मुंबई कमाने गया था। उसके पिता की दो वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। जानकारी मिली है कि उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। मुंबई पुलिस शव के साथ ही हसरतुल्लाह के साथ रह रहे चार लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है। आर्थिक तंगी झेल रहे परिजनों पर उसकी मौत की खबर सुनकर मातम छा गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में भी गम का माहौल है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांचकर कार्रवाई करने की मांग की है।