फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   death due to brake branch of tree

पेड़ की डाल टूटी, व्यक्ति की गिरकर मौत

Mon, 03 Oct 2022 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
death due to brake branch of tree
पेड़ की डाल टूटी, व्यक्ति की गिरकर मौत
विज्ञापन

गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के रमटिकरा गांव में रविवार को पेड़ की डाल काटते समय एक व्यक्ति नीचे गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

क्षेत्र के सेखुई गांव के टोला रमवापुर गांव निवासी रमई (50) मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि रविवार को एक व्यक्ति आया और पेड़ की डाल काटने के लिए साथ ले गया। काटते वक्त पेड़ की डाल टूट जाने से रमई नीचे गिर गए। जब तक लोग अस्पताल ले जाने की कोशिश करते, उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल गोल्हौरा छत्रपाल सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed