{"_id":"65cd252aad86c18ae90b75c9","slug":"deadly-attack-on-75-year-old-man-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112897-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 75 वर्षीय वृद्ध पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 75 वर्षीय वृद्ध पर जानलेवा हमला
Thu, 15 Feb 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के मटियरिया गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश में एक वृद्ध पर कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला करके लहूलुहान कर दिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। पीडि़त ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के मटियरिया गांव निवासी विजयनाथ उपाध्याय ने बांसी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पिता हरिराम उपाध्याय (75) अपने घर के बरामदे में बैठे हुए थे। उन्हीं के गांव के चार लोग पहुंचे और गाली देने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दिए और एतराज करने पर उन पर चारों ने मिलकर जान लेने की नीयत से लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर कुछ लोगों के पहुंचने और बीच-बचाव करने के बाद बेहोशी की हालत में उन्हें मरा जानकर छोड़कर चले गए। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पीडि़त के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी बांसी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, जाच कर दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।