फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dead brother attacked with ax

सगे भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

Sat, 25 Jul 2020 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
dead brother attacked with ax
सगे भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
विज्ञापन

बर्डपुर। जमीन के एक टुकड़े के झगड़े में युवक ने सगे छोटे भाई को कमरे में बंद करके उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले का आरोपी बड़ा भाई फरार है। घटना शुक्रवार देर शाम कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के भरवलिया गांव में हुई।

भरवलिया निवासी जगदंबा उर्फ पहाड़ी यादव का उसके भाई दुर्गा सिंह यादव (46) से जमीन के एक टुकड़े के लिए पहले से विवाद चल रहा था। इस बीच शनिवार पहले कहासुनी हुई के बाद मामला मारपीट तक पहुंचा गया। आरोप है कि जगदंबा अपने भाई दुर्गा सिंह यादव को कमरे में बंद करके पीटने लगा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे बर्डपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक हालत गंभीर है। एसओ कपिलवस्तु विनोद राव का कहना है, घटना की जानकारी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed