फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of youth found hanging from noose in Khesraha area

खेसरहा क्षेत्र में फंदे से लटका युवक का शव मिला

Sat, 04 Dec 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from noose in Khesraha area
खेसरहा क्षेत्र में फंदे से लटका युवक का शव मिला
विज्ञापन

खेसरहा। थाना क्षेत्र के सुपौली गांव निवासी युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शनिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से फंदे के सहारे उसका लटका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि रात खाना खाने के बाद युवक घर से निकला था।
क्षेत्र के सुपौली गांव निवासी जयहिंद (22) शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। उसके बाद परिजनों ने कोई ध्यान नहीं दिया। जब सुबह गांव का एक व्यक्ति नाले किनारे नित्यक्रिया करने गया तो पेड़ से फंदे के सहारे लटका शव देखा। उसने लोगों को सूचना दी। फिर मृतक के घरवालों को सूचना दी गई। उसके बाद जयहिंद के घर कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिवार के लोगों के अनुसार, युवक का किसी से कोई विवाद नहीं था। जयहिंद दो भाइयों में बड़े थे। वह अहमदाबाद में कमाते थे। पिछले पांच माह से वह घर पर रह रहे थे। जयहिंद की शादी मई में तय थी। उनके पिता राम जिवयान ने थाने में घटना की सूचना दी। इस संबंध में थाना प्रभारी खेसरहा अभिमन्यु सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed