{"_id":"65049e2d8ee8064e3e0af667","slug":"dead-body-of-young-man-found-dumped-in-pond-not-identified-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4706-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तालाब में उतराया मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तालाब में उतराया मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के बेलवा बाबू गांव के दक्षिण तालाब में मिली लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के बेलवा बाबू गांव के दक्षिण सिवान में स्थित तालाब में बृहस्पतिवार देर रात एक युवक की लाश मिली। पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चल सका। लाश पुरानी होने की वजह से चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
क्षेत्र के बेलवा बाबू गांव के दक्षिण सिवान में बृहस्पतिवार शाम जब ग्रामीण खेत की तरफ गए तो उन्होंने तालाब के बीच उतराया हुआ शव देखा। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी बिस्कोहर पुलिस को दी गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार त्रिपाठी ने शव को ग्रामीणों के सहयोग से रात करीब 11 बजे तालाब से बाहर निकलवाया। साथ ही उसकी शिनाख्त कराई। हालांकि, मृतक का चेहरा सड़ जाने के कारण पहचान नहीं हो सकी। मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा था कि युवक के शव पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। तालाब में गिरने जैसा प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि शव प्रथम दृष्टया चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चौकी इंचार्ज राकेश त्रिपाठी ने बताया कि रात को तालाब में मिले युवक के शव की उम्र करीब 35 साल लग रहा है। उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। मृतक छीटदार हाफ कुर्ता, चड्डा, जनेऊ व रुद्राक्ष का माला पहने हुए था। उसके कुर्ते की जेब में एक गुलाबी कलर का पेन लगा हुआ मिला है। इसके साथ ही एक जनेऊ जेब में मिला है। आसपास के गांवों में पहचान की कोशिश की जा रही है।