{"_id":"65dcf18c6b1e9869fa002a74","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-in-a-pit-near-his-house-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-113457-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लापता युवक का घर के पास गड्ढे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लापता युवक का घर के पास गड्ढे में मिला शव
Tue, 27 Feb 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के जीवा गांव में एक सप्ताह से गायब युवक का शव सोमवार की सुबह घर के पास गड्ढे में उतराता हुआ शव मिला। लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के जीवा गांव निवासी अमरेश (18) पुत्र गजेंद्र प्रसाद 19 फरवरी से लापता था। काफी तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। तब थक हराकर परिजनों ने कोतवाली बांसी में 21 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराया था। इस बीच परिजन व पुलिस युवक की तलाश में थीं। लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने घर के पास गड्ढे में एक शव देखकर जब उसे बाहर निकाला तो वह कोई और नहीं अमरेश का शव निकला। जिसे देखकर पूरे गांव के लोग आश्चर्यचकित हो गए और परिजन रोने बिलखने लगे। शव गड्ढे से निकालने के बाद गांव सहित परिवार के लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है। इस घटना के बारे में लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाल बांसी बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि गुमशुदगी पहले से दर्ज है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।