{"_id":"64515d12c5119c5fc506b524","slug":"dead-body-of-mathuras-bullion-trader-found-in-city-hotel-siddharthnagar-news-c-7-1-149572-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शहर के होटल में मिला मथुरा के सराफा कारोबारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शहर के होटल में मिला मथुरा के सराफा कारोबारी का शव
Wed, 03 May 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 03 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थानाक्षेत्र की जीजीआईसी गली स्थित एक होटल के कमरे में सराफा कारोबारी की लाश मंगलवार को मिली। अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मथुरा जनपद का रहने वाला था। वह चांदी के आभूषण लाकर सराफा कारोबारियों को बेचने का कार्य करता था। पुलिस ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी है।
जानकारी के मुताबिक मथुरा जनपद के गोविंदनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 42 निवासी अशरफ (42) चांदी की बिछिया, पायल आदि आभूषण लाकर जिले के कारोबारियों को बेचने का कारोबार करते थे। बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को वह यहां पहुंचे थे और सदर थाना क्षेत्र की जीजीआईसी गली में स्थित एक होटल में कमरा लेकर रुके हुए थे।
होटल संचालक प्रदीप के मुताबिक सोमवार रात तकरीबन 10 बजे वह आए और कमरे में सोने के लिए चले गए थे। वह सुबह समय से उठ जाते थे, लेकिन मंगलवार को जब देर होने लगी और 10 बजे तक अशरफ नहीं उठे तो कर्मचारी को दरवाजे पर भेजा। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से बंद मिला और कोई उत्तर भी नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना सदर कोतवाल को दी गई। कोतवाल सतीश कुमार सिंह के साथ ही सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अशरफ अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े थे। उनके मुंह से झाग भी निकला हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना स्थल की गहनता से जांच की और हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। शव बंद कमरे से मिला है, पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो पाएगा।