फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree branch

Siddharthnagar News: पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव

Tue, 18 Jul 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree branch
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के मेहनुआ गांव के बाग में सोमवार को आम के पेड़ की डाल से फंदे के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मेहनुआ गांव निवासी सुनील (20) की गांव के पूरब नहर के किनारे आम के पेड़ बेल्ट के सहारे लटकती हुई लाश मिली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील के पिता रामकिसुन मुंबई में फल की दुकान करते हैं। सुनील दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई भालचंद्र के विक्षिप्त होने के कारण घर की पूरी जिम्मेदारी सुनील पर ही थी। सुनील की शादी नहीं हुई थी। सुनील दो माह पहले दिल्ली से घर आया था। सोमवार को 12 बजे खाना खाकर घर से निकला था। तीन बजे के लगभग उसकी दोनों बहनें खेत के तरफ गई थी तो वहां उन्होंने सुनील को फंदे से लटक हुआ देखा। घर पहुंचकर लोगों को बताया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ खेसरहा शशांक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed