फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of a young man found hanging from a noose in siddharthnagar

फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 17 Oct 2021 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a noose in siddharthnagar
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

खेसरहा। थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। गांव के बाहर नहर के पास स्थित पेड़ की डाल के सहारे फंदे से लटका शव मिला। लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गैड़ाखोर गांव के टोला पुरौवापार निवासी सुनील (21) का शव गांव के डेढ़ किलोमीटर दूर भैंस गांव के पास नहर के बगल में स्थित पेड़ से लटका मिला। मृत युवक की मां रामवती के अनुसार, शनिवार को रात आठ बजे खाना खाने के बाद सुनील छत पर चले गए। वह रात में लगभग 11 बजे छत से नीचे आकर बरामदे में सो गए। बगल में सो रही मां की नींद दो बजे के करीब खुली तो सुनील अपनी चारपाई पर नहीं थे। वह अगल-बगल मुहल्ले में खोजने लगी, लेकिन पता नहीं चला। सुबह गांव के कुछ लोगों ने नहर के पास फंदे से लटका सुनील का शव देखने की सूचना दी। तब तक गांव के सभी लोग वहां पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, युवक का पैर जमीन से सटा हुआ था और पैर के नीचे रक्त निकला था। उससे रामावती ने बेटे की हत्या की आशंका व्यक्त की। इस तरह की चर्चा ग्रामीणों में भी है। सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। दो भाई लखनऊ में मजदूरी करते हैं। पिता की मृत्यु एक वर्ष पूर्व हो चुकी है। घटनास्थल पर एएसपी अरुण चंद्र व प्रभारी निरीक्षक खेसरहा रविंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और पंचनामा के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed