{"_id":"6626deaabaad74d76c060f84","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-dumped-in-the-river-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116242-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नदी में उतराया मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नदी में उतराया मिला युवक का शव
Tue, 23 Apr 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
- उसका थाना क्षेत्र के कूड़ा नदी का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के नौखनिया गांव के समीप कूड़ा नदी के किनारे सोमवार को एक युवक का उतराया हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के परती मोहल्ला निवासी नीरज पटवा (22) पुत्र दयालु 19 अप्रैल से ही घर से सफेद रंग व काली पट्टी की टी-शर्ट और लोअर पहनकर गायब हो गया था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए अपने स्तर से खोजबीन शुरू की थी। परिजनों को जैसे ही सूचना मिली कि नौखनिया के किनारे नदी में एक लाश मिली है वह अनहोनी की आशंका के बीच फौरन वहां गए और उन्होंने लाश की शिनाख्त नीरज के रूप में की। इस संबंध में एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि विजय के पिता के अनुसार वह बचपन से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ था। जिसका इलाज भी चल रहा था। अचानक से 19 अप्रैल को हुआ घर से गायब हो गया था। लाश का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।