{"_id":"656f62d4dff10324f1078b2c","slug":"dead-body-of-a-teenage-girl-found-hanging-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-9369-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
Tue, 05 Dec 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
इटवा। थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा पांडेय में 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुटी है। जनपद बलरामपुर के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम बालापुर निवासी भगतराम चौधरी की पुत्री अनीसा चौधरी (16) पिपरा पांडेय गांव स्थित अपने ननिहाल में रहती थी। मंगलवार की सायं उसका शव फंदे से लटका मिला।
बताया जाता है कि किशोरी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और दुपट्टे से फंदा लगाकर छत की कुंडी से लटक गई। घटना की जानकारी होने पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। मां सीता देवी ने खुदकुशी से संबंधित तहरीर थाने पर दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि किशोरी शव फंदे से लटका मिला है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।