फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of a person found under the culvert, not identified

Siddharthnagar News: पुलिया के नीचे मिली व्यक्ति की लाश, नहीं हुई शिनाख्त

Fri, 09 Jun 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found under the culvert, not identified
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर पचमोहनी गांव के पुलिया के नीचे बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की लाश मिली।पुलिस ने घंटों पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। 72 घंटे इंतजार के बाद पोस्टमार्टम होगा। मृतक के नाक से खून निकला हुआ है और गले पर भी चोट का निशान है। लेकिन लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि पुलिया पर लेटा होगा और हो सकता है कि गिरकर मौत हो गई होगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के पचमोहनी गांव के सीमा में बांसी खलीलाबाद मार्ग पर पुलिया के नीचे कुछ लोगों ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश देखी। सभी बकरी चराने गए थे। वहां देखा कि एक व्यक्ति पुलिया के नीचे मरा हुआ पड़ा है। उन लोगों ने आने-जाने वालों से भी मरे हुए व्यक्ति को बताया। थोड़ी देर में वहां काफी भीड़ लग गई। मृतक व्यक्ति के गले में चोट का निशान बना हुआ था। नाक से खून भी निकला हुआ था। हाथ पर गोदना से पचपेड़वा लिखा हुआ है। सड़क के बगल में चप्पल व गमछा पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची खेसरहा पुलिस एवं फाॅरेंसिक टीम ने जांच की। काफी देर तक क्षेत्र के लोगों से पुलिस ने शव के पहचान की कोशिश की, लेेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी सर्वेश यादव ने बताया कि काफी लोगों से पहचान कराया गया। लेकिन इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम हाउस पर शव को रखवाया गया है। हो सकता है 72 घंटे के अंदर शिनाख्त हो जाए। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed