फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of a person found in Kuda river

Siddharthnagar News: कूड़ा नदी में एक व्यक्ति का मिला शव

Thu, 12 Jun 2025 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found in Kuda river
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के कूड़ा नदी मे बृहस्पतिवार दोपहर ग्रामीणों को एक व्यक्ति का शव दिखा। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। मृतक की पहचान रेहरवा निवासी गंगा वर्मा 50 वर्ष के रूप में हुआ।

मृतक के भाई कृष्णा वर्मा ने बताया कि उनका एक मकान नेपाल के रूपनदेही स्थिति परसा टिकर में भी हैं। उनके भाई इस समय नेपाल में ही रहते थे। तीन दिन पहले भारत के लिए निकले थे। जब घर नहीं पहुंचे तो काफी खोजबीन किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव नदी में मिला है। पहुचने पर भाई की पहचान हुआ है। कृष्णा वर्मा ने बताया कि मृतक गंगा वर्मा के सर में कुछ वर्ष पहले एक दुर्घटना में गंभीर चोट आई थी। तभी से उनकी मानसिक हालत ठीक नही रहता रहा। कभी कभी दौड़ा भी आ जाता था। इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि शव की पहचान कराया गया हैं। परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहता था। एक दुर्घटना में वह घायल हो गया था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया हैं।
विज्ञापन


-----------
दुकान में आग से हजारों का सामान जला



इटवा। थाना क्षेत्र के धनधरा चौराहे पर बुधवार शाम अज्ञात कारणों से चाय की दुकान में आग लग गई। इस घटना में हजारों का सामान जल गया।

चौराहे पर राजकुमार उर्फ चिंकू कश्यप की चाय, कोल्डड्रिंक की दुकान थी। दुकान के एक हिस्से में परिजन भी रहते थे। दुकान में आग लगी तो धू धू करके सामान जलने लगा। दुकानदार सहित आसपास ग्रामीण आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग तो बुझाई गई, लेकिन तब तक दुकान में रखा फ्रीजर, करीब 70 हजार की कोल्डड्रिंक, दो सेट मोबाइल, नकदी सहित अन्य सामान जलकर। करीब एक लाख से ऊपर की क्षति का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed