{"_id":"612fb0d08ebc3eb3bc3e5b6d","slug":"dead-body-of-a-person-found-hanging-siddharthnagar-news-gkp407589688","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव
ककरहवा। थाना क्षेत्र के खरहरा गांव में बुधवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बरामदे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका शव पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के भुजौली गांव के टोला खरहरा निवासी रामसुभग (50) मंगलवार की रात में खाना खाने के बाद सोए हुए थे। पत्नी खाना खाने के बाद फसल की रखवाली करने के लिए गई थी। सुबह लौटी तो बरामदे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे पति रामसुभग का लटका शव देखी। उन्होंने गांव के लोगों सहित पुलिस को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों के समक्ष पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश दूबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अब तक तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपनी तरफ से हर पहलुओं पर जांच कर रही है।