{"_id":"5ff738fa8ebc3e2e6c5ed8a5","slug":"daughters-showed-strength-in-sports-competition-siddharthnagar-news-gkp379953581","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलकूद प्रतियोगिता में बेटियों ने दिखाया दम
छतहरी में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से ब्लॉकस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में किया गया। संपूर्ण खेल का आयोजन सोनू गुप्ता जिला एथलेटिक संघ सचिव ने किया। स्पर्धा में कबड्डी बालक वर्ग में कुल छह टीमों ने भाग लिया। इसमें नारायनपुर टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छतहरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग कबड्डी में परसिया प्रथम स्थान, नकथार द्वितीय स्थान पर रही। इसी तरह एथलेटिक्स बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में रफीक प्रथम स्थान, सागर वरुण द्वितीय स्थान, संदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में रफीक प्रथम, सुरेंद्र मौर्य द्वितीय, दीनदयाल यादव तृतीय स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में रामअवतार यादव प्रथम, राजकुमार पांडेय द्वितीय, संदीप गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में सौरभ सिंह प्रथम अमरीश शर्मा द्वितीय, ओमप्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला क्षेत्र में सुंदरम प्रथम, मनीष मौर्य द्वितीय, राजवीर तृतीय स्थान पर रहे। लंबीकूद में रफीक प्रथम, दीनदयाल यादव द्वितीय, संदीप गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। बालिका एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में प्रीति सहानी प्रथम, नेहा मिश्रा द्वितीय, सरोज तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में शशिकला यादव प्रथम, सपना द्वितीय, रोली गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान सरोज, द्वितीय स्थान सांची चतुर्वेदी, बालिका वर्ग में प्रथम स्थान गरिमा, द्वितीय स्थान सपना, सदा चतुर्वेदी प्रथम स्थान, साक्षी चतुर्वेदी द्वितीय स्थान, रोली तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान पीआरडी ब्लॉक कमांडर मधुसूदन कुमार यादव, रतन, राजाराम आदि मौजूद रहे।