फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Daughters should break their silence, speak without hesitation

Siddharthnagar News: बेटियां चुप्पी तोड़ें, निसंकोच कहें बात

Fri, 25 Oct 2024 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Daughters should break their silence, speak without hesitation
कठेला के भगवती प्रसाद इंटरमीडिएट में नारी सशक्तिकरण के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। 
तुलसियापुर। कठेला समय माता थानाक्षेत्र के कठेला गर्वी में स्थित भगवती प्रसाद इंटरमीडिएट काॅलेज में स्कूल की बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज पांच कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को नारी सशक्तीकरण विषय पर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

समय माता कठेला थाने की महिला कांस्टेबल निधि सिंह ने कहा कि छात्राओं को आत्मविश्वास मजबूत करना होगा। बेटियों को चुप्पी तोड़कर, बिना झिझक, बिना संकोच अपनी बात कहनी चाहिए। उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ उनकी आवाज ही इस पुरुष प्रधान समाज में उन्हें उनके हक और अधिकार दिला सकती है। उन्होंने कहा कि बेटियों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहनी चाहिए। उन्होंने बालिकाओं को गुड टच व बैड टच के बारे में जानकारी दिया। कांस्टेबल राजेश यादव ने महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पाॅवर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन,108 एंबुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed