{"_id":"5ff344888ebc3e3b641467f2","slug":"daughters-of-border-area-undergoing-ncc-training-siddharthnagar-news-gkp3795537170","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति का जज्बे से एनसीसी का प्रशिक्षण ले रही बॉडर क्षेत्र की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति का जज्बे से एनसीसी का प्रशिक्षण ले रही बॉडर क्षेत्र की बेटियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी का प्रशिक्षण ले रही बॉर्डर क्षेत्र की बेटियां
सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज में नवसृजित एनसीसी की उप इकाई में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को हुआ। एनसीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम चार से आठ जनवरी तक अनवरत कॉलेज परिसर में संचालित होगा। प्रशिक्षक हवलदार दिलीप राई के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पहले दिन एनसीसी का उद्देश्य, ध्येय सूत्र, संगठन की बनावट के साथ-साथ प्रारंभिक ड्रिल आदि के संबंध में कैडेटों को जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा ने कहा कि कॉलेज में एनसीसी शुरू होने पर छात्राएं बहुत खुश थीं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में देशभक्ति का काफी जुनून हैं। इस दौरान सीटीओ अपर्णा पांडेय, ऑनरेरी लेफ्टीनेंट विनय सिंह, घनश्याम गुप्ता, बालमुकुंद वर्मा, रामनगीना सिंह आदि मौजूद रहे।