{"_id":"60085de78ebc3e2c3b1be9f1","slug":"daughters-for-fearless-self-defense-siddharthnagar-news-gkp3816814198","type":"story","status":"publish","title_hn":"निडर होकर आत्मरक्षा के लिए आगे आएं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निडर होकर आत्मरक्षा के लिए आगे आएं बेटियां
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में जानकारी देते सीओ प्रदीप कुमार यादव।(संवाद न्यूज एजेंसी)
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘निडर होकर आत्मरक्षा के लिए आगे आएं बेटियां’
आदर्श पब्लिक हाईस्कूल महापाली में पुलिस की पाठशाला आयोजित
कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं को सुरक्षा व्यवस्था की दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हर कदम पर उनके साथ है। मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक भी किया जा रहा है। ये बातें पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने कही। कार्यक्रम ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आदर्श पब्लिक हाईस्कूल महापाली करीमपुर में बुधवार को आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करना चाहिए। कोई भी गलत, आपत्तिजनक या भड़काऊ संदेश भेजने से बचें। सही जानकारी देकर अपना अकाउंट बनाएं। उन्होंने महिला अपराध, हेल्पलाइन, यातायात नियमों सहित सोशल मीडिया के सही प्रयोग और साइबर क्राइम से जुड़ी बातें बताईं। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम राय ने कहा कि अत्याचार सहना भी अत्याचार करने के समान है। बेटियों की सुरक्षा के लिए शासन ने अनेक सुविधाएं प्रदान की हैं। इसकी आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग करना चाहिए। अजय सिंह ने कहा महिला सुरक्षा के लिए कई पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090, 100, 108, 101 चलाया जा रहा है। महिला शोषण के खिलाफ इन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रधानाचार्य दीपेंद्र चौधरी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। अंत में मुख्य अतिथि ने नारी गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यापक मिथिलेश कुमार, कर्मेन्द्र चौधरी, मुन्नू लाल, जन्नतुननिसां आदि मौजूद रहीं।
छात्राएं बोली, मिली अच्छी जानकारियां
महापाली निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा सौम्या पांडेय ने कहा कि सुरक्षा के बारे में बेहतर ढंग से जानकारी मिली। भविष्य में यह जानकारी काफी काम आएगी। मधुबेनिया निवासी कक्षा 11वीं की छात्रा खुशबू यादव ने कहा कि मन की झिझक दूर हुई। उचित स्थान पर शिकायत दर्ज करने के बारे में जानकारी मिली। सवाल भी पूछने का मौका मिला। गुजरपुरवा निवासी कक्षा 10वीं की छात्रा माया गिरी ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कैसे दर्ज कराएं, इसके बारे में बताया गया। सरकार की ओर से संचालित मिशन शक्ति के बारे में भी जानकारी मिलीं। मोहम्मदनगर निवासी कक्षा 9वीं की छात्रा रूकाइया खान ने बताया कि अब सवाल करने में डर नहीं लगेगा, क्योंकि सीधा संवाद से बहुत कुछ जानने को मिला। भविष्य में ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।