फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Darka Kkrhin bridge, traffic stalled

ककरहीं पुल दरका, आवागमन ठप

Sat, 23 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Darka Kkrhin bridge, traffic stalled
ककरही पुल टूटने के बाद मरम्मत करते कारीगर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नौगढ़-बांसी मुख्य मार्ग पर ककरहीं गांव के पास राप्ती नदी पर निर्मित पुल फिर दरक गया है। पुल की बेयरिंग टूट गई है। खतरे को देखते हुए पुल से आवागमन रोक दिया गया है। सिर्फ पैदल और दो पहिया सवार ही इससे गुजर रहे हैं। ककरहवा-रुधौली-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुल के दरकने के बाद बांसी, बस्ती होते हुए लखनऊ को जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों के सहारे गुजारा जा रहा है। मरम्मत में जुटे एचसीसी के कर्मचारियों के मुताबिक पुल से सात दिनों तक आवागमन शुरू होने की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन

राप्ती नदी पर ब्रिटिश काल में बना पुल पहले भी दो बार दरक चुका है। करीब तीन वर्ष पहले भी बेयरिंग टूटी थी। तब मरम्मत के बाद पुल को फिर से चालू कर दिया गया था। ककरहीं पुल के दरकने की जानकारी प्रशासन को शनिवार की सुबह मिली थी। इसके बाद हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) को दी। मौके पर पहुंचे इंजीनियर ने पुल की हालत को देखते हुए आवागमन बंद करने की सलाह दी। शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे से ही पुल से आवागमन रोक दिया गया। एचसीसी के कर्मचारी मरम्मत में जुट गए हैं। 
विज्ञापन

कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी अमरनाथ मंडल के मुताबिक पुल के बेयरिंग को केमिकल लगाकर जोड़ा गया है। इसे जुड़ने में करीब 12 घंटे लगेंगे। फिर भी पुल को सुरक्षा लिहाज से सात दिन से पहले शुरू नहीं किया जा सकता। हालांकि इस अवधि तक के लिए पुल के बगल से वैकल्पिक मार्ग बनाया जा रहा है, जो रात तक तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed