{"_id":"58d554e04f1c1bb6681a70a3","slug":"daraoga-the-soldiers-started-shouting-shouting","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा- सिपाही ने लगाई झाड़ू, चमकने लगे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा- सिपाही ने लगाई झाड़ू, चमकने लगे थाने
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना में सफाई करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री की पहल पर चलाई गई स्वच्छता अभियान की अलख जिले में दिखने लगी है। शुक्रवार को सभी थानों में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। ब्लॉक मुख्यालयों पर भी अधिकारी व कर्मचारियों ने सफाई के लिए झाडू को चलाया। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण में सरकारी दफ्तरों की साफ-सफाई पर जोर दिया। नसीहत देते हुए कहा था जब अधिकारी व कर्मचारी सफाई में जुटेंगे तो आमजन मानस भी अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेगे। इसी क्रम में सदर थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया।
परिसर में गंदगी की सफाई की। इस दौरान प्रभारी एसओ हरि नारायण दीक्षित, चौकी प्रभारी जिला जेल विनोद सिंह, एसआई विनोद सिंह, आरक्षी अजीत सिंह, रहमत अली आदि मौजूद रहे। थाना इटवा परिसर में एसओ रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। थाना मिश्रौलिया परिसर में एसओ अखिलानंद उपाध्याय के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। भनवापुर ब्लॉक परिसर में बीडीओ के अगुवाई में ब्लॉक कर्मियों ने अभियान के तहत सफाई किया।