{"_id":"699cb0f28dfe0cf26b08ecfc","slug":"dangerous-turns-on-the-highway-illegal-truck-parking-raises-the-heartbeats-of-passersby-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154017-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हाईवे पर खतरनाक मोड़, अवैध ट्रक की पार्किंग ने बढ़ाई राहगीरों की धड़कनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हाईवे पर खतरनाक मोड़, अवैध ट्रक की पार्किंग ने बढ़ाई राहगीरों की धड़कनें
Tue, 24 Feb 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
एनएच-730 बढ़नी में बॉर्डर डेवलपमेंट सड़क के मोड़ पर ट्रकों की अवैध पार्किंग। संवाद
- फोटो : kathua news
ढेबरूआ। बढ़नी कस्बे के बाहर एनएच-730 से जुड़ने वाली बॉर्डर डेवलपमेंट सड़क के मोड़ पर नेपाल जाने वाले ट्रकों की अवैध पार्किंग लोगों के लिए खतरा कारण बनता जा रहा है। गलत ढंग से खड़े भारी वाहनों के चलते नवनिर्मित सड़क की पटरियां धंस रही हैं। इस मोड़ पर हादसे की आशंका बनी हुई है। जिम्मेदार इससे बेखबर हैं।
क्षेत्र जयंत पांडेय, दुर्गेश, हबीब, पंकज, सोनू, विनय, मनोज सहित आदि लोगों का कहना है कि हाईवे की सड़क पर दर्जनों ट्रक उल्टी-सीधी दिशाओं में खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे घने कोहरे में आने-जाने वाले वाहन चालकों को अचानक अवरोध का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग बाल-बाल बच चुके हैं। कई हादसे भी हुए हैं। लोगों ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की तो कभी भी हादसा हो सकता है। बॉर्डर डेवलपमेंट सड़क और एनएच-730 के इस मोड़ को अवैध पार्किंग से मुक्त कराने, चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।
इस संबंध में एसडीएम शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।