{"_id":"579647294f1c1b8b0221e332","slug":"dalit-oppression-expressed-fury","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित उत्पीड़न पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित उत्पीड़न पर जताया रोष
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Jul 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील परिसर में आयोजित धरने में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। तहसील परिसर में सोमवार को अंबेडकर चेतना मंच व फ्यूचर ऑफ इंडिया के संयुक्त बैनर तले कार्यकर्ताओं ने दलित व अल्पसंख्यक समाज के प्रति उत्पीडन की घटनाओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर इन घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भाजपा नेता की अभद्र टिप्पणी की निंदा की।
अंबेडकर चेतना मंच के संरक्षक अनिल कुमार गौतम के संयोजन में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व फ्यूचर ऑफ इंडिया के संस्थापक मजहर आजाद ने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान सामंतवादियों व कट्टर पंथी पूरे देश में दलितों व अल्पसंख्यकों के प्रति अमर्यादित व अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इसके कारण आज के दौर में दोनों समुदाय के लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने गुजरात के ऊना, हैदराबाद यूनिवर्सिटी के शोध छात्र रोहित बेमुला, मुंबई के दादर स्थित बाबा साहब के पुस्तकालय को तोडने, हरियाणा के फरीदाबाद में दलित परिवार को ंजिंदा जलाने आदि घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि यह घटनाएं भाजपा की साजिश का परिणाम हैं। कार्यक्रम संयोजक अनिल गौतम ने कहा कि मौजूदा समय में जब बसपा सुप्रीमो मायावती जैसी सख्शियत पर अभद्र टिप्पणी कर दी जा रही है तो दलित समाज के आम महिलाओं व बेटियों के प्रति इस तरह के लोगों का कैसा नजरिया हो सकता है।
विज्ञापन
प्रदर्शन को मनोज सिद्धार्थ, आशीष कुमार भारती, राममिलन गौतम, संतोष कुमार, रविप्रकाष, डॉ.ओमप्रकाश, नफीस अख्तर आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अजीत कुमार, विकास कुमार गौतम, चंद्रप्रकाश, दिलीप कुमार, अमित कुमार, बुद्ध कुमार, पुन्नवासी, संतोष कुमार, कलावती, चन्द्रवती, सरला, झूला, महेंद्र कुमार, गौतम, सीमा देवी, ज्योति, बड़कन, श्रीराम, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।