फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   D Pharma student who went to see fair dies in an accident Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर: मेला देखने गए डी फार्मा के छात्र की हादसे में मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 07 Oct 2022 05:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Oct 2022 05:02 PM IST
सार

संदीप यादव (18) बृहस्पतिवार को दुर्गापूजा में मूर्ति विसर्जन देखने गया था। रात में वह बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित जोगिया चौराहे पर मेला देख रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
D Pharma student who went to see fair dies in an accident Siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित जोगिया चौराहे पर बृहस्पतिवार रात मेला देखने के लिए सड़क के किनारे खड़े युवक को वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। युवक डी फार्मा का छात्र था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी संदीप यादव (18) बृहस्पतिवार को दुर्गापूजा में मूर्ति विसर्जन देखने गया था। रात में वह बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित जोगिया चौराहे पर मेला देख रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नारायणी के उफान से 600 घर पानी से घिरे, पलायन कर रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय में रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल जोगिया दिनेश सरोज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed