{"_id":"61018d268ebc3e58680a95eb","slug":"cylinder-pipe-leaking-in-tea-shop-mother-son-died-siddharthnagar-news-gkp403567026","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय की दुकान में सिलिंडर की पाइप लीक हेाने से लगी आग, मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय की दुकान में सिलिंडर की पाइप लीक हेाने से लगी आग, मां-बेटे की मौत
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के डोहरिया में घटनास्थल पर रोते परिजन और लगी भीड़।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय की दुकान में सिलिंडर की पाइप लीक हेाने से लगी आग, मां-बेटे की मौत
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र केे डोहरिया खुर्द चौराहे पर स्थित चाय की दुकान में बुधवार शाम पकौड़ी बनाते समय गैस सिलिंडर की पाइक लीक होने से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि मां और पांच वर्ष के बेटे की झुलसने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के डोहरिया खुर्द गांव निवासी राममिलन की चौराहे पर निजी मकान में चाय पानी की दुकान है। बताया जा रहा है कि उनकी बहू प्रियंका (26) नितेश (28) नाती विराट (5) अंकुश (3) दुकान पर थे। बुधवार में प्रियंका गैस चूल्हे पर पकौड़ी बना रही थी। उस वक्त विराट और अंकुश भी वहीं थे। तभी अचानक गैस पाइप लीक होने आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। राम मिलन और नितेश ने तीनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे अंकुश को ही बचा पाए। प्रियंका और विराट की आग में जलकर मौत हो गई।
अग्निशमन दल ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। यह घटना देखकर आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मां और बेटे का शव देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। घटना स्थल पर पति नितेश अपने पुत्र अंकुश से लिपट कर फुट फुट कर रो रहे थे। शोहरतगढ़ के एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मां और बेटे के शवों का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।