{"_id":"6a00ec3b1fc6ba39e509e83d","slug":"cylinder-not-received-for-two-months-consumers-upset-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157926-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो माह से नहीं मिला सिलिंडर, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो माह से नहीं मिला सिलिंडर, उपभोक्ता परेशान
Mon, 11 May 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 11 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
इटवा। तहसील क्षेत्र में उपभोक्ताओं को दो महीने से रसोई गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसियों की मनमानी के चलते इटवा के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने जिम्मेदारों से हस्तक्षेप कर सिलिंडर दिलवाने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि 45 दिन पर बुक करने पर एक गैस सिलिंडर मिलता है। मगर जब बुकिंग कराई जा रही है तो दूसरे दिन बगैर गैस सिलिंडर दिए डिलीवरी का मैसेज आ जा रहे है। इसके बाद 18 दिन बाद डिलीवरी की पर्ची दी जा रही है। उसके बाद उपलब्धता के आधार पर सिलिंडर मिल पा रहा है। पिपरी लंगड़ी निवासी राम किशुन कहते हैं कि बुकिंग के हिसाब से 21 अप्रैल को सिलिंडर मिलना था लेकिन, मैसेज आने के बाद भी सिलिंडर रविवार 10 मई को दिए जाने की बात कही है। अब इसके लिए लाइन में लगा हूं। वहीं, लाइन में लगे कपियवा निवासी अमानुल्लाह कहते हैं कि 21 अप्रैल को मुझे गैस सिलिंडर मिलने का मैसेज मुझे मिल गया। ऐसे में सिलिंडर देने के लिए आदेश कराने के लिए लाइन में लगा हूं। उन्होंने कहा कि यह सब नियम कानून हम कमजोर और असहाय उपभोक्ताओं के लिए ही है।
इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक जीतेंद्र सिंह का कहना है कि सुचारू रूप से गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास कि जा रहे हैं।