फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cycle and bike clash, one killed, three injured

Siddharthnagar News: साइकिल व बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 23 Jun 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Cycle and bike clash, one killed, three injured
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हिजुरा चौराहे के पास शुक्रवार की शाम को साइकिल व बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम मगराव निवासी जगदेव अपनी दादी सोहरता (70) को साइकिल से नजदीकी बाजार मन्नीजोत से सामान खरीद कर वापस लौट रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। घटना के बाद साइकिल पर बैठी सोहरता नीचे गिर गईंं और उन्हें गंभीर चोट आई। जबकि जगदेवा के साथ दोनों बाइक सवार संदीप व बहादुर भी घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी सिरसिया ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में एसओ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद वृद्ध महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed