फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cut the power connection of the municipality office

नगर पालिका दफ्तर का बिजली कनेक्शन कटा

Wed, 09 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cut the power connection of the municipality office
शहर में नगर पालिका कार्यालय का बिजली का कनेक्शन काटते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बिना कनेक्शन स्वीकृति के बिजली का उपभोग कर रही नगर पालिका कार्यालय की लाइन बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने काट दी। नए व पुराने बकाए का भुगतान न करने पर कुर्की करने की भी चेतावनी दी। बिल्डिंग में चल रहे एक बैंक की भी लाइन काटी गई। एक्सईएन विद्युत घनश्याम मिश्रा के अनुसार नगर पालिका कार्यालय की नई बिल्डिंग में नया कनेक्शन नहीं स्वीकृत कराया गया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से कराए गए मूल्यांकन के अनुसार नई बिल्डिंग की खपत प्रतिदिन 16 किलोवाट है। नगर पालिका ने विभाग को पुराने रिकार्ड को दिखाने में भी आनाकानी कर रही है। बिल को सत्यापन के लिए भेजा गया, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक वापस नहीं भेजा है। एक्सईएन ने बताया कि नियम के मुताबिक नगर पालिका को 15 दिन पूर्व नोटिस भेजा गया था। तीन दिन पहले एक्सईएन ने नगर पालिका राजीव रंजन से वार्ता भी किया।
विज्ञापन

उदाहरण भी दिया कि कुछ दिनों पहले नगर पंचायत शोहरतगढ़ ने भी पुराने बकाए का भुगतान कर दिया है, लेकिन उन्होंने कोई सार्थक जवाब नहीं दिया। बिजली का कनेक्शन काटने के बाद उन्हें दोबारा नोटिस तामील कराया जाएगा। भुगतान के लिए पंद्रह दिनों का समय देने के बाद कुर्की की कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनेक्शन बिच्छेदन के क्रम में टीम ने अर्बन कोआपरेटिव बैंक की भी लाइन को काट दिया। उधर, इस संबंध में नगर पालिका के ईओ राजीव रंजन का कहना था कि अभी विभागीय कार्य से मुख्यालय से बाहर हूं। मामले की जानकारी नहीं है। लौटने के बाद पूरे मामले की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed