फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cut salary20 sweper for careless

कार्य में लापरवाह 20 सफाई कर्मियों के वेतन में कटौती

Thu, 04 Jul 2019 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
cut salary20 sweper for careless
कार्य में लापरवाह 20 सफाई कर्मियों के वेतन में कटौती
विज्ञापन

फोटो-56
डीपीआरओ को एक साथ बैठे मिले सफाईकर्मी
रोस्टर के तहत सफाई आदि का हो रहा निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान-2 के तहत तैयार हो रहे रोस्टर के बाद भी कार्य एवं दायित्व के प्रति लापरवाही के आरोप में 20 सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है। डीएम के निर्देश पर औचक निरीक्षण के दौरान शिथिलता मिलने पर डीपीआरओ ने कार्रवाई की है।

पहली जुलाई से शुरू संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान-2 के तहत ग्राम पंचायतों मेें दवा का छिड़काव, फागिंग व साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचायती राज विभाग ने रोस्टर तैयार किया गया है। इसके तहत नालियों व गांव की सड़कों की सफाई के साथ ही अन्य बिंदुओं पर कड़ाई से अनुपालन के लिए सफाई कर्मियों को हिदायत दी गई है। रोस्टर की हकीकत जानने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह ने विकास खंड मिठवल के विशुनपुर गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रोस्टर में शामिल सभी 20 सफाई कर्मी एक साथ बैठे मिले। इस दौरान पूरे ग्राम पंचायत में कार्य संतोषजनक नहीं मिला। लिहाजा सभी सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है। इससे पूर्व डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत रसूलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य संतोषजनक पाया। डीपीआरओ ने बताया कि माह भर चलने वाले अभियान के तहत औचक निरीक्षण का कार्य आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed