फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Customers put the jam, the manager's car smashed

ग्राहकों ने लगाया जाम, प्रबंधक की गाड़ी तोड़ी

Mon, 16 Jan 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Customers put the jam, the manager's car smashed
बिस्कोहर में बैंक से रुपये न मिलने पर लोगों ने सड़क जाम किया। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। तहसील क्षेत्र के बिस्कोहर बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े उपभोक्ताओं का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। कैश किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं को सोमवार जब यह बताया गया कि कैश नहीं है तो लाइन में लगे लोग आक्रोशित हो गए। इटवा-बिस्कोहर मार्ग को जाम करते हुए शाखा प्रबंधक की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसबीआई बिस्कोहर शाखा नोटबंदी के बाद से चर्चा में है। यहां अपने-पराए के आधार पर भुगतान का आरोप उपभोक्ता लगाते रहे हैं। गुरुवार से ही बैंक में कैश खत्म हो गया था, जिससे लोगों को निराश लौटना पड़ा था। कैश न होने के कारण शुक्रवार को भी बैंक में लेन-देन न हो सका। शनिवार को मकर संक्रांति और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को लोगों को बैंक से पैसा मिलने की आस थी।
विज्ञापन

सुबह से बैंक के ग्राहक लाइन में लगे रहे पर बैंक खुलने के वक्त जब शाखा प्रबंधक ने यह बताया कि कैश नहीं है तो उपभोक्ताओं को गुस्सा फूट पड़ा। लाइन में खड़े लोग उत्तेजित हो उठे और बैंक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इटवा बिस्कोहर मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने पत्थरबाजी भी की जिससे शाखा प्रबंधक के गाड़ी का शीशा टूट गया। बिस्कोहर पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। शाखा प्रबंधक वसु विक्रम की तहरीर पर बिस्कोहर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिस्कोहर चौकी प्रभारी विजय दुबे का कहना है कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed