फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cultural presentations of children fastened Sama

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां

Thu, 14 Apr 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 14 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cultural presentations of children fastened Sama
बांसी के एक स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आर्यावर्त पब्लिक स्कूल टेढिय़ा बाजार का वार्षिकोत्सव बुधवार की रात धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह विद्या का मंदिर है। यहां से शिक्षा ग्रहण करने के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त कर यह बच्चे अपने उत्कृष्ट योगदान से देश का नाम रोशन करेंगे। समारोह को प्रबंधक कलावती देवी, अमिताभ सिंह, विकास सिंह कौशिक, मौलेश्वर नाथ ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चे अंकित सिंह, लक्ष्मी यादव, मीना, रेनू, वंदना कन्नौजिया, प्रमिला गौड़, रेणु पाठक, शिवनाथ, प्रिंस कसौधन बबलू, अनिल कुमार, हरीश चंद्र आदि ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, भक्ति गीत, लोकगीत, राजस्थानी गीत, नृत्य, कव्वाली, एकांकी, नाटक का सजीव मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन श्याम पाठक ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपचंद्र चौरसिया ने अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर निक्कू चौरसिया, राजू पाल, राधेश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed