फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   crowd spiraled out of control during the Holi Milan program

सिद्धार्थनगर: होली मिलन कार्यक्रम के दौरान भीड़ हुई बेकाबू, गायक के साथ सेल्फी लेने की होड़ में धक्का-मुक्की

Sat, 14 Mar 2026 11:06 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 14 Mar 2026 11:06 PM IST
सार

शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार सपा से भाजपा में आए रामकुमार उर्फ चिनकू यादव ने शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में भीड़ जुटाने और लोगों के मनोरंजन के लिए अवधी गायक संजय यदुवंशी को बुलाया गया था।

विज्ञापन
crowd spiraled out of control during the Holi Milan program
होली मिलन कार्यक्रम के दौरान भीड़ हुई बेकाबू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के दौरान अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। चर्चित अवधी गायक संजय यदुवंशी के साथ सेल्फी लेने की होड़ में धक्का-मुक्की होते देख पुलिस ने बल प्रयोग करने का प्रयास किया तो भगदड़ मच गई। इस दौरान हुए हंगामे में 100 से ज्यादा कुर्सियां टूट गईं। उस समय तक मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे। बाद में भीड़ को शांत कराने के बाद कार्यक्रम फिर से शुरू हुआ और देर-शाम तक चला।

विज्ञापन


शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार सपा से भाजपा में आए रामकुमार उर्फ चिनकू यादव ने शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में भीड़ जुटाने और लोगों के मनोरंजन के लिए अवधी गायक संजय यदुवंशी को बुलाया गया था। करीब ढाई बजे यदुवंशी के आते ही युवा काफी उत्साहित होकर मंच की तरफ बढ़ने लगे। उनमें कुछ नौजवान सेल्फी व वीडियो बनाने की कोशिश लगे। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब गायक संजय यदुवंशी ने अपना चर्चित गीत, “जहिया रडारे पर आ जाव तू, मार देब गोली छितरा जावा तू” गाना शुरू किया तो भीड़ बेकाबू होने लगी। युवक मंच पर चढ़ने की भी कोशिश करने लगे तो सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। मंच से दूर खदेड़ने के लिए लाठियां भांजने लगी तो कुछ लोग कुर्सियां तोड़ने लगे। बाद में माहौल शांत हुआ और देरशाम तक कार्यक्रम का लोगों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्साहित थे युवा, कोई हंगामा नहीं हुआ: चिनकू
होली मिलने समारोह के आयोजक भाजपा नेता रामकुमार उर्फ चिनकू यादव ने कहा कि कार्यक्रम में युवा बहुत उत्साहित थे, जिस कारण वह कुर्सियों पर चढ़कर वीडियो बनाने लगे, जिस कारण कुर्सियां टूट गई। वहीं उत्साह में ही युवा मंच पर चढ़ने लगे, जिन्हे सुरक्षा कारणों से हटाना पड़ा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और पूरी तरह सफल रहा। बवाल होने की बात निराधार है।

सांसद ने खेली फूलों की होली, रंगारंग कार्यक्रम का लोगों ने लिया आनंद
होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल की मौजूदगी में हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर होली के रंगारंग आयोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेली गई और लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अवधी के प्रसिद्ध गायक संजय यदुवंशी ने अपने लोकप्रिय गीतों से माहौल को होलीमय बना दिया। उनके गीतों पर युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी झूमते नजर आए। पूरे कार्यक्रम स्थल पर होली के गीत, ढोल-नगाड़ों और तालियों की गूंज सुनाई देती रही। अंत में आयोजक रामकुमार ‘चिंकू’ यादव ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं। इस दौरान अशोक अग्रहरि, रामप्रकाश जायसवाल, अज्जू सिंह, पप्पू पांडेय, दिवाकर यादव, ललित यादव, अभय राम पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, मोनी पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed