{"_id":"679924187f25bcce4806d409","slug":"crowd-of-devotees-gathered-at-the-railway-station-to-go-to-maha-kumbh-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-131422-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महाकुंभ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महाकुंभ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
-ट्रेन पकड़ने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़/ ढेबरूआ। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर देखी गई। बढ़नी, परसा, शोहरतगढ़ व चिल्हिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए इतने लोग जुटे कि तिल रखने तक की जगह नहीं बची। स्टेशन परिसर में जगह-जगह यात्री खड़े नजर आए और ट्रेनों में सवार होने के लिए लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते दिखे। भीड़ इतनी अधिक रही कि यात्रियों को अपना सामान संभालने में भी मुश्किल आई।
महाकुंभ में डुबकी लगाने की चाहत में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं को स्टेशन पर ही काफी इंतजार करना पड़ा। स्टेशन परिसर में कई मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेखा, बिमलावती, सरोजनी, अनोखी, रामदास, भगवान दास, फेंकू, रामनयन, मिश्री वर्मा कपूरा आदि यात्रियों ने बताया कि उन्हें स्टेशन परिसर में जगह मिलने में काफी मुश्किल हो रही है, उन्हें खुले में बैठना पड़ रहा है।
बढ़ती भीड़ के कारण स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। कई यात्री यह कहते नजर आए कि उन्हें भीड़ के चलते ट्रेन छूटने का डर सता रहा है, ऐसे में रेलवे को अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था करनी चाहिए। स्थानीय प्रशासन भी इस भीड़ को नियंत्रित करने में जुटा रहा। स्टेशन परिसर में भारी भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया, और यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए कई कदम उठाए गए। महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए जाने वाले संजय, विनय, आकाश, विनोद, अमित ने कहा कि संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को मिलकर यात्रियों की सुविधा के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।