फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Crooks arrested in broad daylight robbery

दिनदहाड़े लूट में शामिल बदमाश गिरफ्तार हुए

Sat, 12 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 12 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Crooks arrested in broad daylight robbery
robbry - फोटो : amar ujala
बांसी। मुड़ेहरा गांव के पास 20 दिन पूर्व दिनदहाड़े 40 हजार रुपये लूटने वालों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त हुई बाइक, 12 बोर का कट्टा-कारतूस और 7800 रुपये नकदी भी बरामद हुआ है। असनार पुल के पास से बांसी कोतवाली पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम को यह कामयाबी मिली।
विज्ञापन

खेसरहा थाना क्षेत्र के बनहेतिया-करहवा निवासी शमशेर अली ने 24 अक्टूबर को एसबीआई की डिडई शाखा से 40 हजार रुपये निकाले थे। इन रुपयों को लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान डिडई-घोसियारी मार्ग पर मुड़ेहरा गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर उसे लूट लिया। घटना की सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। एसपी ने कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम को बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात बांसी-बस्ती मार्ग पर असनार पुल के पास से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेरेबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसमें पथरा थाना क्षेत्र के खिरौहां गांव निवासी कट्टर उर्फ वंशराज पांडेय व रूधौली थाना क्षेत्र के पचारी कला निवासी प्रेमचंद्र शामिल हैं। डिडई चौकी इंचार्ज सुनील कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल हुई बाइक, 12 बोर का कट्टा, दो कारतूस व 7800 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed